Homeअलीराजपुरआंबुआअस्पताल भवन बन गया परंतु स्टाफ के रहने के लिए क्वार्टर नहीं...

अस्पताल भवन बन गया परंतु स्टाफ के रहने के लिए क्वार्टर नहीं है। जनप्रतिनिधि नहीं देते ध्यान

वॉइस का झाबुआ

बृजेश खंडेलवाल

आम्बूआ :- मध्य प्रदेश शासन की ओर से स्वास्थ्य सेवा कि और विशेष ध्यान देते हुए अलीराजपुर जिले के कई क्षेत्रों में नवीन अस्पताल भवन का निर्माण किया गया है, उसी कड़ी में आंबुआ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैं स्वास्थ्य सुविधा को सुचारू रूप से चलाने एवं क्षेत्र के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके इसके लिए मध्य प्रदेश शासन की ओर से 1 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से आम्बूआ क्षेत्र के लोगों को सही सुविधा उपलब्ध हो सके इसके लिए स्वास्थ्य आरोग्य केंद्र भवन का निर्माण किया गया था !जिसका लोकार्पण मध्य प्रदेश शासन के तत्कालीन मंत्री जयवर्धनसिंह दत्तीगांव ,अलीराजपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान ,क्षेत्र की विधायिका रही श्रीमती सुलोचना रावत, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता इंदरसिंह चौहान के मुख्य अतिथि में क्षेत्र के सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में उक्त भवन का लोकार्पण किया गया! भवन तो बन गया स्वास्थ्य सेवा भी सुचारू रूप से नियमित रूप से चल रही है परंतु स्टाफ के रहने के लिए भवन नहीं है यह बड़ी समस्या है इस कारण स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को या तो किराए से मकान लेकर रहना पड़ता है या बाहर से प्रतिदिन अब आगमन करना पड़ता है यह उनकी बड़ी समस्या है!

यह मांग भी रखना चाहिए

क्षेत्र की जनप्रतिनिधियों द्वारा पूर्व प्रभारी मंत्री एवं विधायक के समक्ष नवीन भवन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के खंडहर पड़े भवन के स्थान पर नवीन भवन का निर्माण किया जाना चाहिए , जिससे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मुख्यालय पर निवास कर सके! स्वास्थ्य विभाग के पांच भवन यहां पर खंडार स्थिति में है, मगर दुर्भाग्य क्षेत्र के प्रतिनिधि नवीन भवन की मांग करते रहे परंतु नाही किसी बड़े नेता की ना ही प्रशासनिक अधिकारी का इस और ध्यान नहीं दिया गया! कर्मचारियों को मजबूरन स्वास्थ्य विभाग कंपाउंड के बाहर किराए से मकान में रहने को मजबूर होना पड़ता है या अन्य स्थानों से प्रतिदिन आवागमन करना पड़ता है! जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की व्यवस्था की बजाय नवीन भवन की ओर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करवाएंगे तो निश्चित ही आने वाले समय में कर्मचारियों का निवास स्थान भी स्वास्थ्य विभाग कंपाउंड में होगा ! इससे मरीजों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेगी! मगर अभी तक किसी भी स्थानीय जनप्रतिनिधि ने शासकीय क्वार्टर के लिए किसी भी नेता या प्रशासनिक अधिकारी से मांग नहीं की!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!