Homeअलीराजपुरआंबुआचोरी के लिए ताला तोड़ा चोरी करने रहे नाकाम बोरझाड में...

चोरी के लिए ताला तोड़ा चोरी करने रहे नाकाम बोरझाड में पुलिस चौकी खोलने की मांग की

वॉइस ऑफ झाबुआ
बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट

आम्बुआ- लगातार बारिश के चलते चोरों को चोरी करने का आसानी से मौका मिल जाता है। बस उसी का फायदा उठाते हुए सोमवार रात बोरझाड में चोरों ने एक पटेल ऑनलाइन दुकान के ताले तोड़े परंतु दुकानदार ने पहले से ही इंटरलॉक लगाया हुआ था। जिसकी वजह से चोर चोरी करने में सफल नहीं रहे, और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।


दुकानदार सुरेश का कहना है मेरी दुकान रोड पर है मेरे द्वारा थाने पर आवेदन भी दिया गया है और अगर रोड की दुकान पर चोरी करने आ सकते हैं, जिससे प्रतीत होता है कि चोरों के हौसले बुलंद है ! बोरझ़ाड़ निवासी मनोज प्रजापत एवं कन्हैया गोयल ने बोरझ़ाड़ मैं पुलिस चौकी खोलने की मांग की! थाना प्रभारी योगेंद्र मंडलाई ने बताया की थाने पर आवेदन आया है , हम उसे गंभीरता से लेते हुए गस्त बढ़ाने की व्यवस्था करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!