Homeझाबुआपेटलावदकलेक्टर द्वारा पेटलावद में छात्रावास का किया निरीक्षण

कलेक्टर द्वारा पेटलावद में छात्रावास का किया निरीक्षण

वॉइस ऑफ़ झाबुआ सुनील खोड़े
——————————————
झाबुआ 13 जुलाई को कलेक्टर सुश्री हुड्डा द्वारा विकासखंड पेटलावद में आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास बरवेट का निरिक्षण किया गया| कलेक्टर ने छात्रों के शयन कक्ष, भोजन शाला एवं परिसर का निरीक्षण किया| कलेक्टर सुश्री हुड्डा ने बच्चो से छात्रावास की व्यवस्था एवं साफ़ सफाई के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की| इसी के साथ रसोई में बच्चो के लिए बनाई जा रही रोटी को सही तरह से पकाने एवं ठीक प्रकार से बनाने के निर्देश दिए, सही प्रकार से कार्य नहीं करने पर कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने एवं छात्रावास में व्यवस्था ठीक नहीं होने से अधीक्षक के प्रति अप्रसन्नता व्यक्त कर एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात शासकीय सीनियर कन्या छात्रावास जामली में बच्चो से बातचीत कर वहां की व्यवस्थाओं को जाना । बच्चो की उपस्थिति रजिस्टर एवं भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई।कलेक्टर द्वारा बच्चो को अंग्रेजी भाषा में संवाद करते हुए हो रही झिझक को छोड़कर अंग्रेजी भाषा में संवाद करने के लिए प्रेरित किया| इसी के साथ यहाँ पर भोजन, पेयजल, अध्ययन कक्ष का भी अवलोकन किया गया, यह पर सभी व्यवस्थाए ठीक पाई गई |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!