पियुष राठौड़ झकनावदा
जिला के कांग्रेस कमेटी , झाबुआ के महामंत्री पद पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता घनश्याम सिंह सेमलिया एवं अजय वोहरा झकनावदा को मनोनीत किया है ।क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सरपंच मोतीलाल चौधरी , डॉ. इंदरमल वोहरा , सुरेश पाटीदार पीठड़ी , अमृत गुर्जर कुंभाखेड़ी , प्रदीप पाटीदार बोलसा , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक चारण , युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर जगपाल सिंह झकनावदा , नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजू राठौड़ , बाबू कटारा सरपंच बखतपुरा , पूर्व सरपंच भेरूपाड़ा राधेलाल वसुनिया , पूर्व सरपंच टोड़ी , जुवानसिंह , पूर्व सरपंच कुंभाखेड़ी राजू डामर , पूनमचन्द वाखला गुलरिपाड़ा , बाबू भाबर मुकेश भाभर बोरघाटा आदि कार्यकर्ताओं ने बधाईया प्रेषित की
जिले के लोकप्रिय नेता झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया , विधायक वालसिंह मेड़ा , विधायक वीरसिंह भूरिया , युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया , जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका का आभार जताया एवं बताया है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में दोनों की नियुक्ति से कांग्रेस को लाभ मिलेगा , यह क्षेत्र कांग्रेस का मजबूत किला है। हर चुनाव में इस क्षेत्र ने कांग्रेस को विजय श्री दिलवाई है