Homeझाबुआराष्ट्रपति पर अभद्र टिप्पणी करने वाले टीएमसी नेता का भाजयुमो ने जलाया...

राष्ट्रपति पर अभद्र टिप्पणी करने वाले टीएमसी नेता का भाजयुमो ने जलाया पुतला

 

बालुसिंह बारिया

तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं ममता सरकार के मंत्री अखिल गिरी द्वारा देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। भाजपा द्वारा अखिल गिरी पर लगातर कार्रवाई की मांग की जा रही है। इसी बीच राजगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा टीएमसी नेता अखिल गिरी का पुराने बस स्टैंड पर पुतला दहन किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री अखिल गिरी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री से टीएमसी नेता पर कार्यवाही की मांग की है। पुतला दहन के दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री गोपाल सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, भाजपा मंडल महामंत्री दीपक चौधरी, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री कंकूसिह बारोड़, युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल महामंत्री राहुलसिंह राठौर, श्रवण राठौड़, प्रवीण भूरिया, रितिक पटेल, राहुल यादव, बादल सोनी, दशरथ कोदिवाल, दीपक कुमावत, अजय सोलंकी, जगदीश शर्मा, संजय पंजराया, आंनदसिंह सोलंकी, लोकेंद्रसिंह बारोड़ सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!