सुरेश परिहार सारंगी
सारंगी चौकी प्रभारी रामसिंह चौहान ने आज सारंगी बस स्टैंड पर मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत झाबुआ पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशानुसार चौकी प्रभारी चौहान व स्टाफ द्वारा सारंगी बस स्टैंड पर उपस्थित ग्रामीणों को नशा मुक्ति व सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के बारे में समझाया और शराब पीकर वाहन चलाना हानिकारक है, और बिना हेलमेट के वाहन नही चलाने के लिए बताया नशा कर वाहन चलाने से अक्सर दुर्घटना घटित होने की संभावना रहती है इसलिए हमेशा वाहन बिना नशा किये ही चलाएं और सुरक्षित रहे सफर करें।