खवासा, अक्षय चौहान
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं युवा मोर्चा प्रभारी व राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव पवार संभाग प्रभारी रणजीत सिंह चौहान के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक की अनुशंसा के उपरांत भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान के द्वारा जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा के निम्न दायित्व की घोषणा की गयी जिसमे खवासा के युवा गौरव चूंडावत को भाजयुमो का जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। चूंडावत को मीडिया प्रभारी बनने पर मित्रो एवं परिजन द्वारा बधाइयां दी गयी।
