जब समाज के रखवाले ही खुद क़ानून तोड़ेगे ऐसे मै लोगो की सुरक्षा का जिम्मा किसका होगा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो गया रक्षक भक्षक बन गए. कल्याणपुरा थाने का है आपने नाम तो सुना होगा थाना कल्याणपुरा आये दिन सुर्खियों मै रहता है। यहाँ थाने पर फरियाद करने गया युवक अमित शनिवार शाम5:30 को उसके साथ हुई घटना को लेकर थाना प्रभारी दिनेश रावत को घटना बताई । घटना सुनने के बाद टीआई साहब ने फरियादी युवक अमित के साथ पहले गाली गलौज की और उसके बाद उसकी कोलर पकड़ कर पिटाई कर दी युवक के साथ हुई इस घटना को लेकर समाज के लोग थाने पर एकत्रित हो गये और थाना प्रभारी द्वारा युवक के साथ मारपीट को लेकर झाबुआ एसपी अगम जैन और एसडीओपी सोनू डावर को घटना की पुरी जानकरी दी । फरियादी युवक अमित और समाज के लोग झाबुआ एसपी के पास थाना प्रभारी द्वारा मारपीट करने और थाना प्रभारी के खिलाफ करवाई को लेकर एसपी को दिया आवेदन युवक ने थाना प्रभारी के खिलाफ करवाई को लेकर दिया आवेदन
आवेदन मै युवक अमित द्वारा बताया गया की कल्याणपुरा थाना प्रभारी और अन्य पुलिस वालो ने मेरे साथ गलिगलौज और मारपीट की साथ ही थाना प्रभारी दिनेश रावत ने मुझे मुझे धमकी दी की तूने मेरे खिलाफ शिकायत की थी ना तो आज मेरे हाथो मै आया है पुलिस पवार क्या होता है वो तुझे आज बताता हु तेरा जीवन मै बर्बाद कर दुगा आम जनता के साथ थाना प्रभारी का ये रवैया बताता है की वो जनता के रक्षक नहीं भक्षक है अब देखना है एसपी साहब थाना प्रभारी पर क्या करवाई करते है