Homeझाबुआपेटलावदअज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी।  घर के अंदर...

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी।  घर के अंदर रस्सी से लटका मिला शव। 

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी।

घर के अंदर रस्सी से लटका मिला शव।

 

पेटलावद सुरेश मुलेवा

आज सुबह पेटलावद नगर के सिर्वी मोहल्ले के होली चौक में मंदिर के पास स्थित मकान में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। युवक ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण फिलहाल अज्ञात है। युवक का नाम रितेश पिता जगदीश डाबी है और करवड़ का रहने वाला है।

इसका पता आसपास के रहवासियों को जब चला तो मोहल्ले में हड़कंप मच गया और मकान के बाहर रहवासियों की भिड़ एकत्रित हो गई। रहवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पीएम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि पहले युवक ने अपने हाथ की नस काटने का प्रयास किया, लेकिन कुछ न होने की वजह से बाद में उसने अपने आप को फांसी पर लटका लिया। टीआई सुरेंद्र गाडरिया ने बताया युवक के शव के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। युवक ने फांसी क्यों लगाई इसकी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!