Homeराजनीतियुवा मोर्चा ने प्रदेश भर में निकाली ’विकास तीर्थ’ बाइक रैली

युवा मोर्चा ने प्रदेश भर में निकाली ’विकास तीर्थ’ बाइक रैली

मोदी सरकार के सफल 8 वर्षों के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश के 57 संगठनात्मक जिलों में ’विकास तीर्थ’ बाइक रैली निकाली। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने 5 से 15 जून तक बाइक रैली निकालकर मोदी सरकार के विकास कार्यों का संदेश दिया।युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 से 15 जून तक सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण वर्ष के अंतर्गत कई आयोजन किए गए। इसी के तहत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक जिलों में बाइक रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सर्वहितैषी, लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।पवार ने कहा कि प्रत्येक रैली जिले के ऐसे स्थलों अस्पताल, राजमार्ग, स्कूल, पावर प्लांट, खेल परिसर आदि से निकाली गई जिनका निर्माण सरकार द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सफल 8 वर्षों में ऐतिहासिक निर्णय देश हित में लिए गए हैं। इन वर्षों में देश ने जो कीर्तिमान स्थापित किए, उससे भारत की वैश्विक छवि मजबूत हुई है। युवा, महिला, किसान, गरीब, अनुसूचित जाति, जनजाति, बुजुर्ग, अल्पसंख्यक सहित सभी वर्गों को केन्द्र सरकार ने योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया है। साथ ही अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर होते हुए देश विकास की नई ऊंचाइयों को छूते हुए निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। आज प्रत्येक योजना की घोषणा से लेकर उसके लागू होने तक लगातार मॉनिटरिंग की जाती है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!