Homeअलीराजपुरबैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों ने अभद्रता कर ग्राहकों को किया अपमानित

बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों ने अभद्रता कर ग्राहकों को किया अपमानित

@वॉइस ऑफ झाबुआ          @Voice Of Jhabua 

जोबट नगर में बैंक ऑफ इंडिया बैंक के स्टाफ ने आज एक अजीब तुगलकी फरमान जारी कर दिया… फरमान के अनुसार बैंक में ग्राहकों को तभी अंदर आने की इजाजत दी जाएगी जब वह अच्छे और व्यवस्थित कपड़े पहन कर आए… यहां तक की विकलांगों और आदिवासी बहुल अलीराजपुर जिले के ग्रामीणों को भी घंटों बैंक के बाहर बैठाए रखा। बता दें कि आदीवासी बहुल अलीराजपुर जिले के ग्रामीणों का पहनावा
छोटे नेकर और शर्ट पहन हैं, जिसे वे बाजार में आते वक्त पहनते हैं। बस वहीं पहनावा पहनकर जो ग्रामीण आए उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। कुछ व्यापारी ऐसे भी थे जो अपने पैसे डिपाजिट करने आए थे, उनसे भी बैंक में अच्छे कपड़े पहनकर आने को कहा… यहां तक कि ग्राहकों को पैसे फेंक कर नहीं जमा करने की बातें भी कहीं… जो ग्राहकों ने मीडिया को बताई। ज्ञात हो कि जोबट नगर की बैंक ऑफ इंडिया से अपने बर्ताव को लेकर सुर्खियों में रहती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!