Homeझाबुआपेटलावद*अमरगढ़ के विष्णु पाटीदार पर एट्रोसिटी एक्ट में मामला दर्ज* *हार्वेस्टर...

*अमरगढ़ के विष्णु पाटीदार पर एट्रोसिटी एक्ट में मामला दर्ज* *हार्वेस्टर मोड़ने की बात पर की गाली-गलौज और बेल्ट से मारपीट, आदिवासी युवक ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट*

संवाददाता – सुनील खोडे |

पेटलावद थाना क्षेत्र के ग्राम अमरगढ़ में सोयाबीन कटाई को लेकर हुए विवाद में एट्रोसिटी एक्ट का मामला सामने आया है।

फरियादी निवासी ग्राम मोहनपुरा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कक्षा 10 वीं तक पढ़ा लिखा है और जितेन्द्र पाटीदार निवासी सारंगी की सोयाबीन काटने की हार्वेस्टर मशीन चलाने का काम करता है।

*घटना दिनांक 05.10.2026 की रात करीब 11.00 बजे की है।* फरियादी अपने भाई कमल और काका के लड़के अनिल पिता शम्भू भूरिया के साथ कमलेश पाटीदार के खेत ग्राम अमरगढ़ में सोयाबीन काटने गया था। सोयाबीन काटने के बाद वह अपनी हार्वेस्टर मशीन को रोड पर मोड़ रहा था, तभी अमरगढ़ निवासी विष्णु पिता धुलचंद पाटीदार ग्राम असालिया तरफ से आया और रोड पर गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर विवाद करने लगा।

आरोप है कि आरोपी ने फरियादी के साथ माँ-बहन की गाली-गलौज कर जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया और पेंट का बेल्ट निकालकर मारपीट की, जिससे फरियादी के दाहिने हाथ में चोट आई। बीच-बचाव करने आए अनिल के साथ भी बेल्ट से मारपीट की गई और भाई कमल के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे कमल के पेट में चोट लगी। जान से खत्म करने की धमकी भी दी गई।

घटना के बाद फरियादी ने अपने सेठ जितेन्द्र पिता गिरधारीलाल पाटीदार को फोन पर सूचना दी। मौके पर सेठ जितेन्द्र और गाड़ी एजेंट पंकज पाटीदार मोटर साइकिल से पहुंचे। बाद में तीनों घायलों को सेठ की मोटर साइकिल से सरकारी अस्पताल पेटलावद लाया गया, जहां इलाज कराया गया। कमल को इलाज के लिये भर्ती किया गया है।

फरियादी आदिवासी भील समाज से है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी विष्णु पाटीदार निवासी अमरगढ़ के खिलाफ एससी/एसटी (एट्रोसिटी) एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!