गौकशी मामले में एक और आरोपी कद्दू परमार गिरफ्तार
इस ही के घर में हो रही थी गौ हत्या
झाबुआ।पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने गौ कशी मामले को गंभीरता से लेते हुवे.. अपने मार्गदर्शन में एक टिम का गठन कर थाना प्रभारी आर सी भास्करे और उनकी टिम को निर्देशित करते हुवे जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देशित किया गया था इस ही तारतम्यता में पुलिस टिम ने जांच पहले एक को राजस्थान व दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वही कल रात एक अन्य आरोपी कद्दू परमार को गिरफ्तार किया गया। ये वही शख़्स है जो सरकारी भूमि पर कब्जा कर वहाँ मकान बना कर गौ हत्या करवा रहा था। ये हत्याएं पिछले काफी समय से चल रही थी लेकिन जब जयस और राष्ट्रीय आदिवासी क्रांति सेना को इसका पता चला तो टिम ने मौके पर पहुँच इनका भंडाफोड़ किया।