Homeझाबुआभारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, झाबुआ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय बलिदान दिवस...

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, झाबुआ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

झाबुआ

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, झाबुआ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बलिदान दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद, अंत्योदय और राष्ट्र प्रथम के विचारों को स्मरण करते हुए उनके जीवन एवं योगदान पर संक्षेप में प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री भानु भूरिया जी, पूर्व सांसद श्री गुमान सिंह डामोर जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री दौलत भावसार जी, जिला मंत्री श्री बबलू सकलेचा जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री कुलदीप चौहान जी, जिला सोशल मीडिया संयोजक श्री रवि सूर्यवंशी जी, सह संयोजक श्री विजय वसुनिया जी एवं झाबुआ मंडल अध्यक्ष श्री अंकुर पाठक जी और जिले के पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष श्री राजू थापा जी ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!