Homeझाबुआसीएमएचओ का 'कमाऊ पूत' स्टोर कीपर शंकर अजनार का झकनावदा तबादला ...

सीएमएचओ का ‘कमाऊ पूत’ स्टोर कीपर शंकर अजनार का झकनावदा तबादला वर्षों से जमे थे सीएमएचओ कार्यालय में, स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल सवाल – क्या अब पीछे के दरवाजे से निपटाएगा सीएमएचओ का पूरा काम?

वॉइस ऑफ झाबुआ

——————————–

झाबुआ। स्वास्थ्य विभाग में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। वर्षों से सीएमएचओ कार्यालय में जमे स्टोर कीपर शंकर अजनार का तबादला झकनावदा कर दिया गया है। शंकर अजनार को सीएमएचओ का ‘कमाऊ पूत’ कहा जाता था और पूरे जिले में चर्चाएं थीं कि दवा-खरीदी से लेकर टेंडर तक के काम में इनकी सीधी दखल थी।

कौन है शंकर अजनार: शंकर अजनार लंबे समय से जिला अस्पताल झाबुआ में स्टोर कीपर के पद पर पदस्थ थे। सीएमएचओ कार्यालय के स्टोर का पूरा चार्ज इन्हीं के पास था। सूत्रों के अनुसार दवाओं की खरीदी, उपकरण सप्लाई, सर्जिकल सामान के टेंडर से लेकर भुगतान तक की फाइलें इनके इशारे पर ही आगे बढ़ती थीं। स्वास्थ्य विभाग में इन्हें सीएमएचओ का सबसे करीबी और ‘कमाऊ पूत’ माना जाता था।

क्यों हुआ तबादला  हाल ही में स्वास्थ्य विभाग में गड़बड़ियों की शिकायतें शासन तक पहुंची थीं। दवा खरीदी में अनियमितता, एक्सपायरी दवाओं की सप्लाई और टेंडर में धांधली के आरोप लगे थे। बताया जा रहा है कि भोपाल स्तर से हुई समीक्षा के बाद वर्षों से एक ही जगह जमे अधिकारी-कर्मचारियों को हटाने के निर्देश मिले थे। इसी कड़ी में शंकर अजनार का झकनावदा तबादला किया गया है।

बड़ा सवाल – पीछे के दरवाजे से काम?*: अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या तबादले के बाद भी शंकर अजनार सीएमएचओ का पूरा काम पीछे के दरवाजे से निपटाएगा? स्वास्थ्य विभाग में चर्चा है कि झकनावदा भेजे जाने के बावजूद झाबुआ में इनका ‘नेटवर्क’ इतना मजबूत है कि फाइलें वहीं से अप्रूव करवाएंगे। झकनावदा में पदस्थापना सिर्फ दिखावा है या सच में सर्जरी हुई – यह देखने वाली बात होगी।

विभाग में हड़कंप  शंकर अजनार के तबादले के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सीएमएचओ कार्यालय से लेकर जिला अस्पताल तक के कई कर्मचारियों की सांसें अटकी हुई हैं। चर्चा है कि आने वाले दिनों में और भी कई ‘जमे हुए’ लोगों के तबादले हो सकते हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!