बरझर, संवाददाता करीम खान।
बरझर में पिछले करीब 10 दिनों से नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। नालियों में कचरा जमा होने से कई स्थानों पर नालियां जाम हो गई हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। गंदगी और बदबू के कारण राहगीरों, वाहन चालकों एवं आसपास के रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित जिम्मेदारों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बरसात का मौसम नजदीक होने के कारण लोगों में बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है।