संवाददाता – सुनील खोडे
——————————-
झाबुआ। ग्राम भूतखेड़ी, तहसील रानापुर, जिला झाबुआ में एक बेहद शर्मनाक और निंदनीय घटना सामने आई है। अपनी ही निजी जमीन पर सड़क निर्माण का विरोध कर रहे आदिवासी भाई-बहनों के साथ रानापुर तहसीलदार श्री हुकुमचंद निंगवाल द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई। इतना ही नहीं, पुलिस की मौजूदगी में एक आदिवासी युवक को लात मारते हुए भी देखा गया और विरोध कर रहे लोगों को जेल भेजने की धमकी दी गई और उनको जेल भेज दिया गया !
❗ सवाल ये है —
क्या लोकतंत्र में अपनी जमीन और अधिकार के लिए आवाज उठाना अपराध है?