सुनील तोमर आलीराजपुर
आलीराजपुर। बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान ने आम्बुआ स्थित बोहरा समाज मस्जिद पहुंचकर इमाम साहब एवं समाजजनों से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल, मंडल अध्यक्ष भरत माहेश्वरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्की माहेश्वरी, विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष जुवानसिह, यश राठौड़ सहित कई जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।

समाजजनों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मंत्री श्री चौहान ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान ने आश्वस्त किया कि सैयदना साहब के आगमन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। समाजजनों ने भी इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। आपको बता दे कि सैयदना साहब के 3 दिवसीय प्रवास के दौरान वे आम्बुआ में रात्रि विश्राम करेंगे।