सुनील तोमर आलीराजपुर।
भारतीय जनता पार्टी जिला अलीराजपुर के अंतर्गत आज जोबट एवं खट्टाली मंडल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जोबट में आयोजित किया गया, जिसमें जोबट मंडल एवं खट्टाली मंडल के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल ने बताया की दोनों मंडलों के प्रशिक्षण वर्ग अलग अलग स्थानों पर आयोजित हो रहे हैं।

जिसमें जिसमें प्रथम दिवस पर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, सांसद श्रीमती अनिता चौहान, इंदौर से आए अनंत पवार एवं हरदा से आए राजेन्द्रसिह राजपुर द्वारा प्रशिक्षण के दौरान पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यपद्धति एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा कर कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री राजू मुवेल, युवा नेता एवं जोबट मंडल प्रभारी विशाल रावत, विधायक प्रतिनिधि एवं खट्टाली मंडल प्रभारी गोविंदा गुप्ता, जोबट मंडल अध्यक्ष नरेंद्र मंडलोई, खट्टाली मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल, सहित कई जनप्रतिनिधि पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही एवं सभी ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया।