रिपोर्टर सुनील खोडे
————————–
पेटलावद। शासकीय महावीर महाविद्यालय पेटलावद में दिनांक 28/3/ 2026 को क्षेत्र में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में मुख्य रूप से श्रीमती किरण शर्मा राष्ट्रीय सचिव भारतीय स्त्री शक्ति संगठन , श्री ओमजी शर्मा राष्ट्रीय सह संयोजक शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली,सुश्री अनिरुक्ति साबनानी एस.डी.ओ.पुलिस पेटलावद, श्री प्रसाद प्राचार्य शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल पेटलावद , श्रीमती संगीता त्रिवेदी जिला संयोजक मातृ शक्ति, श्री विनोद बाफना अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर समिति पेटलावद के साथ ही स्थानिक प्रशासन ,सामाजिक संगठनों ,शिक्षाविद तथा बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति को सुधार करने के लिए ठोस रणनीतियों पर चर्चा करना तथा संगठन के विस्तार पर चर्चा करना था। बैठक की मुख्य अतिथि श्रीमती किरण शर्मा ने संगठन के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य महिलाओं की शैक्षणिक सामाजिक सांस्कृतिक आर्थिक व सामाजिक उन्नति का प्रयास करना है

आपने कहा कि किसी भी समाज के विकास का आधार उसकी महिलाओं की स्थिति पर निर्भर करता है। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओपी पुलिस सूश्री अनरुक्ति सबनानी ने महिलाओं को बिना डर के समाज में अपनी भूमिका निभाने की बात कही बैठक को संबोधित करते हुए श्री ओम शर्मा ने कहा कि महिला सशक्त होगी तो देश सशक्त होगा क्योंकि परिवार की धूरी महिला है आज समय पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का है। बैठक का संचालन महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर लोकेंद्र सिंह झाला ने किया व आभार महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर कपिला बाफना ने माना अवसर पर महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी प्रोफेसर घनश्याम बैरागी, श्रीमती वर्षा राठौर,प्रो.प्रतिभा राठौर, प्रो. मिनल मोहनियां, प्रो. आयुष सिगांर, प्रो. सुरज सोलंकी, प्रो. डामोर, श्री चैन सिंह कौरट,डा. नीशा काग,श्री साजन भाबर श्री मुकेश कटारा सहित महाविद्यालय का स्टाफ मातृशक्तिया उपस्थित रहे।