अभिषेक गुप्ता
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा
आज आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष राकेश जमरा , जिला सचिव रवि किराड़े के नेतृत्व में थाने का घेराव किया गया जिसमें ग्राम कालियावाव निवास आदिवासी दिव्यांग युवक प्रताप पिता मोती की कृषि भूमि सर्व क्रमांक 1628 है जिसपर थाना प्रभारी शिवराम तरोले द्वारा जबरन पक्की दीवार और लोहे के पक्के खंभे लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया है जिसको लेकर आज आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन दिया

जिसमें शिवराम तरौले को थाने से हटाने की मांग की है साथ ही उनके खिलाफ निजी जांच की मांग की है जिसमें थाने की दीवार बनाने में लगी राशि की जांच की जावे साथ ही जबरन जमीन को मुक्त कराकर दिव्यांक युवक प्रताप मोती को न्याय दिलावे । ज्ञापन का वाचन राकेश जमरा जिला अध्यक्ष ने किया ज्ञापन और धरना में दिलीप भूरिया , कमलेश , अनिल ,मोरचंद, हरीश , अजीत , डूंगरसिंह , यशवंत , रमेश , केवनसिंह भूरिया ,रणजीत ,रमेश , पानु पती मोती आदि लोग शामिल हुवे ।।