रिपोर्टर-सुनील खोड़े
——————————-
पेटलावद। शासकीय महावीर महाविद्यालय पेटलावद में नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 18 नवंबर को नशा मुक्ति अभियान और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर कपिला बाफना एवं महाविद्यालय परिवार ने मां सरस्वती की पूजन व दीप प्रचलित कर किया इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर कपिला बाफना ने कहा नशा एक ऐसी बुराई है जो भारत के युवाओं को अंदर से खोखला बना रही है हमारी युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है और अपना स्वास्थ्य खराब कर रही है

अतः हम सब मिलकर नशे के खिलाफ आवाज उठाएं व भारत को नशामुक्त बनाये। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशा न करने तथा नशे के खिलाफ जागरूकता की शपथ भी दिलवाई गई । कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर आयुष सिंगार ने किया और आभार प्रोफेसर नार कटारा ने माना इस अवसर पर डा. कैलाश मैडा, प्रो.मगन सिंह मसानिया प्रो. सुरज सोलंकी, प्रो. प्रतिभा राठौर, प्रो.ओम प्रकाश परमार, श्रीमती गंगा डामोर, श्री चैन सिंह कौरट सहित महाविद्यालय का संपुर्ण स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।