रिपोर्टर-सुनील खोड़े
——————————
पेटलावद – बामनिया में शासकीय पीएम श्री विद्यालय में शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 3 लाख 20 हजार रुपये की लागत से बनने वाले शौचालय के निर्माण में घटिया और गुणवत्ताहीन कार्य होने की बात सामने आ रही है। निर्माण संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर शौचालय पर लगाया हुआ दरवाजा जंग खाया हुआ नजर आ रहा है, तो वहीं दीवारें भी कमजोर नजर आ रही है।
नियमानुसार पीएम श्री विद्यालय प्रशासन को ही शौचालय का निर्माण करवाना था। किंतु उन्होंने ठेकेदार को कार्य सौंप दिया है। ऐसे में ठेकेदार द्वारा यहां निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य को लेकर शिकायतें सामने आ रही है। प्रशासनिक स्तर से पूरे मामले की जांच की आवश्यकता है। साथ इंजीनियर की भूमिका भी तय की जाना चाहिए।