Homeधारसरदारपुरमहात्मा गांधी ने विश्व को प्रशस्त किया अंहिसा का मार्ग - विधायक...

महात्मा गांधी ने विश्व को प्रशस्त किया अंहिसा का मार्ग – विधायक ग्रेवाल महात्मा गांधी की नवीन प्रतिमा का विधायक ग्रेवाल ने किया लोकार्पण

सरदारपुर:- राजगढ़ नगर के बस स्टैंड पर बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नवीन प्रतिमा का लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि विधायक प्रताप ग्रेवाल एवं अध्यक्ष श्रीमति सवेरा महेश जायसवाल, उपाध्यक्ष दीपक जैन थे। इस अवसर पर विधायक ग्रेवाल ने कहा कि महात्मा गांधी पूरे विश्व समुदाय के लिए एक वरदान हैं। उनके आदर्शों और मूल्यों ने पूरे विश्व को एक नई दिशा दी हैं। उन्होंने ऐसे समय में अहिंसा का मार्ग दिखाया जब विश्व युद्धों के दौर में, दुनिया अनेक प्रकार की घृणा और कलह से ग्रस्त थी। उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के साथ गांधीजी के प्रयोग ने उन्हें एक महामानव का दर्जा दिया। दुनियाभर के लोग उनके आदर्शों में आस्था रखते हैं। उन्होंने नेल्सन मंडेला, मार्टिन लूथर किंग जूनियर और बराक ओबामा का उदाहरण देते हुए कहा कि कई महान नेताओं ने गांधीजी द्वारा दिखाए गए मार्ग को विश्व कल्याण का मार्ग माना। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही विश्व शांति का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। प्रतिमा स्थापना में कमलाबाई मोहनलाल शर्मा, नेमचंद्र मांगीलाल वर्फा, बापू कोमलसिंह राठौर, मधुबेन सरबतीलाल जायसवाल, भरत बाबुलाल शर्मा, प्रेमशंकर रामस्वरूप शर्मा, मदनलाल जगन्नाथ शर्मा, गोविंद मांगीलाल जायसवाल की स्मृति में परिवारजनों द्वारा 51-51 हजार रूपये की राशि दान दी गई थी। इस अवसर पर सभी दानदाताओं परिवार के सदस्यों को सम्मान भी किया। समारोह में कांग्रेस नगर अध्यक्ष जीवन सिसोदिया, पार्षद प्रतिनिधी प्रवीण जैन, निलेश सिंगार, भारत सिंगार, बलराम मकवाना, महेश जायसवाल, रितेश शर्मा (गोलु), हिम्मत वर्फा, मनीष शर्मा, अरूण शर्मा, प्रकाश राठोड, विक्रम राठोड, अवी जायसवाल, वीरचंद्र भगत, सतीश शर्मा, आशिष कोठारी, पूर्व पार्षद देवीलाल भिड़ोदिया, कालु गणावा, केकडिया डामोर, अंसार खांन, शंकर बानिया, सुभाष जैन, मनीष जैन, निसार खॉन, फारूख खॉन, बाबु हटिला, बबलु चौहान आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!