वॉइस ऑफ झाबुआ
जिला चिकित्सालय रतलाम में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के साथ बहुत ही शर्मनाक अभद्रता आकस्मिक अवलोकन के दौरान ड्यूटी डॉक्टर ने की। रात्रि लगभग 9.30 बजे के आसपास अस्पताल परिसर में कक्षा क्रमांक 8 में विधायक कमलेश्वर डोडियार पहुंचे और पूछताछ करने लगे तभी ड्यूटी डॉक्टर सी पी एस राठौर अपमानजनक शब्दों का उपयोग कर रहे जो विडियो में देख सकते हैं।
अब सवाल यह है कि जब यह विधानसभा सदस्य से ऐसा व्यवहार कर रहे है तो आम जनता के प्रति इनका व्यवहार कैसा होगा…?
शासकीय चिकित्सा सेवा में पदस्थ होकर दंबगाई,दादागिरी की जा रही हैं ऐसे डाक्टरों को प्रशासन के द्वारा जांच कर उचित कार्यवाही की जानी चाहिए या नहीं यह जांच का विषय है। देखिए विधायक के साथ डाक्टर द्वारा अभद्रता, अपशब्दों का ये विडियो।
वही विधायक कमलेश्वर डोडियार ने डॉ खिलाफ थाने में st/sc एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है।रात्रि लगभग एक बजे थाने जाकर आवेदन दिया है अभी तक डाक्टर पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
कमलेश्वर डोडियार
विधायक सैलाना-रतलाम