रिपोर्टर-सुनील खोड़े
—————————
पेटलावद ।वन विभाग थांदला द्वारा ग्राम अमरगढ़ में तेंदू पत्ता संग्रह हेतु गोडाउन बनाया गया। जंहा तेंदू पत्ता संग्रह किया जाता है, वही वन रक्षक ओर अधिकारियों के निवास हेतु भवन बना रखा है लेकिन इन दिनों जिम्मेदार डिप्टी रेंजर की लापरवाही के चलते गोडाउन खण्डर में तब्दील होते जा रहा है…तो वही परिसर असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है। यंहा रात्रि में शराबी आकर जमकर जाम झलकाते है… लेकिन इस ओर ध्यान देने वाला कोई नही है। वही वनरक्षक और अन्य अधिकारियों हेतु यहां निवास भवन भी बनाया गया है, किंतु वहां हमेशा ताले ही लगे रहते हैं। धीरे-धीरे भवन खंडहर होते जा रहे हैं लेकिन देखरेख करने वाला कोई नहीं है। गांव के सरपंच पिंटू भूरिया ने बताया कि वन विभाग के इस भवन के कभी ताले ही नहीं खुलते हैं, ना ही हमने अधिकारियों को यंहा आते जाते कभी देखा है। यंहा विभाग का भवन भी खण्डर में बदल रहा है। जानकारी अनुसार थांदला सब रेंज अंतर्गत यह वन विभाग का भवन आता है जो की पेटलावद जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमरगढ़ में स्थित है।