Homeअलीराजपुरआंबुआशंकरगढ़ माता मंदिर से निकाल चुनरी यात्रा टेकरी माता मंदिर पर चढ़ाई...

शंकरगढ़ माता मंदिर से निकाल चुनरी यात्रा टेकरी माता मंदिर पर चढ़ाई चुनरी!  विधायक की घोषणा रोड से टेकरी माता मंदिर तक रोड एवं डीपी लगाने की घोषणा की। 

मनीष अरोडा 

आम्बूआ:- प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सर्व हिंदू समाज आंबुआ एवं बोरझाड़ एवं महिला मंडल के तत्वावधान में विशाल चुनरी यात्रा अंबे माता प्रांगण शंकरगढ़ से डीजे के साथ माता के भजनों के धुन पर प्रारंभ होकर ग्राम के प्रमुख मार्गो से होती हुई टेकरी अंबे माता मंदिर पर माता को चुनरी ओड़ाई गई!

शंकरगढ़ से प्रारंभ हुई चुनरी यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं पूरे ग्राम में स्वागत द्वारा लगाकर सभी अपने व्यक्तिगत बैनर लगाकर यात्रा के समय अपने परिवार के द्वारा स्वागत किया गया! माता को चुनरी ओड़ाई गई, सभी महिलाएं चुनरी एवं पुरुष कुर्ता पजामा एवं सर पर पगड़ी धारण कर यात्रा में सम्मिलित हुए! उसके बाद महा आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया!

विधायक ने की घोषणा

जोबट क्षेत्र की विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल आम्बूआ चुनरी यात्रा में शामिल हुई इस दौरान अंबे माता मंदिर पुजारी आत्माराम भूरिया ने रोड एवं डीपी की मांग की जिसे विधायक ने तुरंत स्वीकृत करते हुए कहा जल्द ही इसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा!

पुलिस प्रशासन की व्यवस्था

वर्तमान में गरबे एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के साथ चुनरी यात्रा में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देश पर थाना प्रभारी योगेंद्र मंडलोई स्वयं अपने स्टाफ के साथ व्यवस्था एवं सुरक्षा की दृष्टि से साथ पूरी यात्रा में सम्मिलित हुए!  कार्यक्रम को सफल बनाने में सकल हिंदू समाज एवं महिला मंडल एवं नन्हे बच्चों का विशेष सहयोग रहा!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!