मनीष अरोडा
अलीराजपुर। अलीराजपुर शहर के गायत्री शक्तिपीठ पर बुधवार को प्रातः 8:00 बजे सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर श्राद्ध कर्म, पिण्ड दान व तर्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

गायत्री शक्तिपीठ पर 70 से अधिक लोग सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर श्राद्ध कर्म, पिण्ड दान व तर्पण कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए। गायत्री शक्तिपीठ द्वारा सामूहिक रूप से निशुल्क तर्पण विधि करवाई गई, और तर्पण कार्यक्रम में लगने वाली सारी सामग्री भी गायत्री परिवार की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराई गई है। कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक संतोष वर्मा ने बताया,सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर जिन लोगों को पूर्वजों की तिथि ज्ञात नहीं होती है वह भी सर्व पितृ अमावस्या पर श्राद्ध कर्म, पिण्ड दान व तर्पण कर उन्हें तृप्त कर सकते हैं।

हमारे पितृ व पूर्वजों कि शांति, सद्गति व तृप्ति के लिए श्राद्ध कर्म, पिण्ड दान व तर्पण कार्यक्रम धर्म शास्त्रो के वैदिक विधान अनुसार सम्पन्न किया गया। दर्पण कार्यक्रम के दौरान देव तर्पण ऋषि तर्पण दिव्या मनुष्य तर्पण दिव्या पितृ तर्पण यह तर्पण मनुष्य पितृ तर्पण भीष्म तर्पण तर्पण कर अंत में पिंडदान किया गया

इस कार्यक्रम को शक्तिपीठ के कर्मकाण्डीय आचार्य भूरसिंह भिण्डे और डॉ प्रदीप कनेश द्बारा वैदिक मंत्रों से सम्पन्न कराया गया। श्राद्ध कर्म, पिण्ड दान व तर्पण कार्यक्रम में 70 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपने पितृ व पूर्वजों कि शांति, सद्गति व तृप्ति के लिए प्रार्थना कि।कार्यक्रम में शक्तिपीठ के कार्यकर्ता रतनलाल माली,आर.एस.गवले, बद्रीलाल राठौड़,सुरेश टवली ,प्रतीक राठौड़, कुवरसिंह डावर ,कमलेश राठौड़, महिला मण्डल से श्रीमती ज्योति राठौड़, श्रीमती गायत्री राठौड़ आदि भाई बहन कार्यक्रम में सम्मिलित रहे व कार्यक्रम में इनका विशेष रुप से सहयोग रहा है।