रिपोर्टर-सुनील खोड़े
—————————–
पेटलावद। नगर परिषद पेटलावद द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव कि मंशानुरूप स्वच्छता ही सेवा पखवाडा अंतर्गत स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता थीम पर जिला कलेक्टर नेहा मीणा एवं अनुविभागीय अधिकारी तनुश्री मीणा के निर्देशन एवं अध्यक्ष ललिता योगेश गामड के नेतृत्व में मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भंडारी द्वारा नगर परिषद पेटलावद क्षेत्रांतर्गत आने वाली प्रत्येक स्कुल सफलता विद्या मंदिर, शारदा विद्या मंदिर, आर्दश पब्लिक स्कुल में उपस्थित कर्मचारीयों एवं छात्रो को स्वच्छता कि शपथ दिलाई गई साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुवें बताया गया कि अभियान अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय में अलग-अलग अन्य गतिविधिया जैसे स्वच्छता पर निबंध लेखन, मैराथन एवं स्कुली छात्रो को स्वच्छता से जोडने हेतु अन्य प्रतियोंगिताओ का आयोजन 02 अक्टुंबर को होने वाले कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रो का सम्मान किया जावेंगा। साथ ही अभियान अंतर्गत शुक्रवार को निकाय क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रं. 02 में वार्ड सभा का आयोजन कर पार्षद प्रतिनिधि मुकेश पडियार द्वारा सफाई जमादार कैलाश सौलंकी एव सफाई मित्र का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वच्छता निरीक्षक शुभम देवडा, स्कुल संचालक गौपाल चौधरी, राजेश पालीवाल, एन.एस.भारतीय, मनोज जानी, स्कुल प्राचार्य एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।