Homeझाबुआपेटलावदजनपद स्तर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ शुभारंभ स्वच्छता श्रमदान...

जनपद स्तर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ शुभारंभ स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्टर-सुनील खोड़े

—————————–

पेटलावद। शासन के निर्देशानुसार पेटलावद जनपद कार्यालय में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष एवं नवागत SDM सुश्री तनुश्री मीणा द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गांधीजी के फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजलन कर स्वच्छता ही सेवा अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में राजेश दीक्षित सीईओ जनपद पंचायत द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के संबंध में की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि गण एवं अधिकारी कर्मचारियों को दी। स्वच्छता ही सेवा अभियान

के सम्बन्ध में नवागत एसडीएम सुश्री तनुश्री मीणा द्वारा सभी जन प्रतिनिधिगण एवं अधिकारी कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने- अपने ग्रामीण क्षेत्र में

स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में सक्रिय योगदान देकर इस अभियान को सफल बनाएं एवं अपने ग्राम को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपनी महती भूमिका निभायें। जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती दुर्गा बेन पडियार द्वारा भी बताया कि प्रधानमंत्री के

स्वच्छता ही सेवा अभियान को हम सभी जनप्रतिनिधि गण अपने ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जागरूक कर स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार बनाएंगे। जनपद अध्यक्ष के द्वारा इस अवसर पर

सभी से अपील की प्रधानमंत्री के आज जन्मदिन के अवसर पर प्रारंभ हो रहे इस स्वच्छता ही सेवा अभियान में प्रत्येक व्यक्ति को जोड़कर इसे सफल बनाएँ एवं अपने ग्रामीण क्षेत्र को सदैव स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना अहम योगदान दें। आज के कार्यक्रम मे राज्य स्तर से प्रसारित माननीय मुख्यमंत्री महोदय उद्बोधन को

सभी जनप्रतिधिगण एवं अधिकारी कर्मचारियों ने सुना तत्पश्चात् जनपद अध्यक्ष, एसडीएम पेटलावद उपाध्यक्ष जनपद पंचायत एवं सभी जनपद सदस्य, तहसीलदार,

सीईओ जनपद एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा जनपद कार्यालय परिसर में साफ सफाई कर श्रमदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सीईओ जनपद द्वारा उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।

आज के जनपद स्तरीय स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम में श्री शांतिलाल मुनिया जनपद सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष श सुखराम मोरी, हेमन्त भट्ट

एवं सभी जनपद सदस्य तथा खंड स्तर के सभी अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण जन आदि भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!