रिपोर्टर – सुनील खोड़े
——————————
पेटलावद – बदनाम ब्लैकर बालकृष्ण उर्फ नन्नू जाटव की अलग ही कहानी है… पहले तो 12 मिनट से अधिक का वीडियो बनाकर माननीय न्यायालय, एसडीएम, तहसीलदार थाना प्रभारी सहित पत्रकारों पर गंभीर आरोप लगा रहा है, जिसमें खुद को दूध का धुला बताकर दूसरों पर कीचड़ उछालने जैसा घिनौना काम कर रहा है, वहीं पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए वीडियो में अवैध शराब का धंधा करने और अपने बेटे से अवैध शराब बिकवाने की बात भी खुद वीडियो में बालकृष्ण कहते हुए नजर आ रहा है। लेकिन जब वीडियो के आधार पर हमारे द्वारा खबरों को प्रमुखता से दिखाया जा रहा है तो ब्लैकर बालकृष्ण बौखला गया और अब पत्रकारों के खिलाफ न्यायालय में जाने का एक मैसेज बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहा है और खुद ही के द्वारा बनाए गए वीडियो को फर्जी बता रहा है। हालांकि ब्लैकर वीडियो को फर्जी बता दे या अपने गुनाहों को कितना भी छुपाने की कोशिश करें। किंतु पेटलावद थाने पर दर्ज मामले ब्लैकर बालकृष्ण के गुनाहों का सबसे बड़ा सबूत है। रही बात पत्रकारों की तो इस तरह की धमकियां आए दिन अवैध धंधों में लिप्त माफिया देते आए हैं, लेकिन हम ना रुके हैं, ना झुके हैं। परंतु यह बात जरूर याद रखना की गलत का नतीजा गलत होगा…यह बात कानून तुम्हें जल्द ही बता देगा। रही बात तेरे द्वारा बनाए गए वीडियो की तो उसकी भी निष्पक्ष जांच होगी और उस वीडियो में जो जो तूने कहा है वहीं हमने लिखा है वीडियो को सुन लेना समझ लेना तू चल आगे आगे हम है तेरे पीछे पीछे,