सुरेश परिहार।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जय मां अंबे पैदल यात्रा संघ द्वारा सारंगी से बड़ा अंबाजी तक पैदल यात्रा निकाली गई यह छठी पैदल यात्रा है
यात्रा पर जाने से पहले कल सोमवार शाम को एक विशाल चुनरी यात्रा पूरे नगर में मां का रथ, डीजे, ताशे ,ढोल के साथ निकाली गई मां के रथ एवं मां के भक्तों का पूरे नगर हर घर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया ,इमली चौक कान्हा जी मंदिर परिसर पर बसेर परिवार की ओर से सभी भक्तों को फरियाली खिचड़ी एवं दूध का प्रसाद वितरण किया गया ,मां की महा आरती उतारी गई महाप्रसादी वितरण की गई।
आज करीब 70 से 75 मां के भक्त मां का सुंदर सजा हुआ दरबार के रथ को लेकर बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मां के जय कारो के साथ अपने हाथों से रथ को खींचते हुए पैदल रवाना हुए महिलाएं गरबा रास करते हुए चल रही थी इसमें महिला पुरुष बच्चो ने बड़े ही धूमधाम के साथ भाग लिया
जय मां अंबे पैदल यात्रा संघ के संचालक मोहनलाल अग्रवाल ने संवाददाता से चर्चा करते हुए बताया माता जी की कृपा से यह हमारी छठवीं यात्रा है हर वर्ष इस यात्रा में मां के भक्त बढ़ते जा रहे हैं हमारी यह यात्रा 400 किलोमीटर चलकर सारंगी से बड़ा अंबाजी पहुंचेंगे वहां पहुंचने पर माता जी के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी हमारी यात्रा 10 से 12 दिन में पूर्ण हो जाएगी सभी पैदल यात्री भक्तों के लिए जहां-जहां यात्रा का पड़ाव रहेगा वहां पर संघ द्वारा सारी व्यवस्था रहेगी हम सभी भक्त मां के दर्शन बड़े ही उत्साह एवं उमंग से मां की शक्ति के सहारे पहुंचकर दर्शन करेंगे नगर के सभी समाज और वर्गो द्वारा पैदल यात्रियों का जो स्वागत एवं सम्मान किया उसके लिए जय मां अंबे यात्रा संघ के सभी भक्तों की ओर से दिल से आभार।