वॉइस आफ झाबुआ
बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट
आम्बूआ:- एक और जहां-तहां कर कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर विभिन्न आयोजन किया जा रहे हैं उसी तारतम्य में आम्बूआ मैं भी सभी मंदिरों में कृष्ण जन्म को लेकर सजाए जा रहे हैं!

बड़ा आयोजन स्थानीय शंकरगढ़ राम मंदिर में आयोजित होता है! पंडित शंकरलाल पारीक ने बताया कि कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर जिसकी तैयारियां एक दिन पूर्व से ही शुरू हो जाती है! कृष्ण जन्म उत्सव से पूर्व पूरे मंदिर को सजाया गया एवं 56 भोग की प्रसादी भगवान को समर्पित की गई!

इस आयोजन में स्थानीय एवं ग्रामीण अंचलों के भक्ता भी इस आयोजन में सम्मिलित होकर कृष्ण जन्मोत्सव का आनंद लिया। रति 12 बजे आरती से पूर्व भजन संध्या का आयोजन किया गया एवं जमकर आतिशबाजी कर महा आरती के बाद प्रसादी वितरण का काम किया।