Homeझाबुआसारंगीगांव की बेटी भी किसी से पिछें नहीं है । केवल इच्छा...

गांव की बेटी भी किसी से पिछें नहीं है । केवल इच्छा शक्ति प्रबल होना चाहिए। अपने माता-पिता को बाबा रामदेव दर्शन कराने के लिए बाईक से रामदेवरा रवाना हुई,अपने परिवार के साथ ।

सुरेश परिहार।

हर वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार निपटने के बाद ही जैसे ही भादवा महीना शुरू होता है राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा रामदेव के दर्शन के लिए प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में बाबा के भक्त दर्शन के लिए कोई भक्त पैदल, ट्रैक्टर आयशर,जीप व बाईक से जा रहे हैं

लेकिन आज एक आश्चर्यजन किंतु सत्य जो हमआपको बता रहा है, उसको देखकर आप भी उस बेटी की इच्छा शक्ति को सलाम करेंगे

कहते हैं बेटों से बेटियां कम नहीं है एक बेटी सांवरा पिता बाबू अपने मता पिता को बाईक बिठाकर खुद गाड़ी चला कर बाबा रामदेव के दर्शन के लिए सारंगी नगर से निकली जब संवाददाता ने रोक कर इस बेटी से चर्चा की तो उसने बताया मैं पहले भी बाबा रामदेव जी के दर्शन करने के लिए पैदल गई थी और अबकी बार में मेरे माता-पिता को बाबा रामदेव के दर्शन के लिए बाईक पर बिठाकर खुद गाड़ी चला कर दर्शन कराने ले जा रही हूं बाबा रामदेव के दर्शन करने के बाद में वहां से खाटू श्याम जी के दर्शन करने के लिए भी बाईक से ही जाऊंगी वापसी अपने गांव बाईक से ही आऊंगी हमारी यह यात्रा करीब 1500, से 2000 किलोमीटर की होगी में बाबा के आशीर्वाद से दर्शन करने के बाद सह कुशल घर लौटूगी बाबा का मुझ पर पूरा आशीर्वाद है बाबा पर मुझे पुरा विस्वास है कि बाबा हमें हिम्मत देगा और हम सकुशल लौटेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!