वॉइस का झाबुआ के लिए
बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट
आम्बुआ– पास मे छोटा गाँव टेमाची और वहाँ निवास करने वाले आदिवासी भाईयो ने अपने कुल देवता की उपासना करते हुए नई पहल की। बाबादेव पहाडी पर भेस्टा कुवरदेव स्थान पर बाबा देव समिति द्वारा सामूहिक रूप से रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। साथ ही गांव के आसपास के समाजजनों को एकत्रित कर भोजन के रूप में प्रसादी भी वितरित की गई।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बाबा देव समिति के अध्यक्ष मंगलसिंह कनेश,सचिव बापूसिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश कनेश, गांव के पुजारा श्री मदनसिंह अजनार एवं साध्वी दीदी बुरी अजनार तथा समिति के समस्त सदस्यों द्वारा सराहनीय योगदान रहा।कोषाध्यक्ष दिनेश कनेश ने बताया कि समिति का उद्देश्य हिंदू परंपरा को आगे बढ़ाना है।

हमारे क्षेत्र में बहुत से गरीब लोग हैं जो पैसों के अभाव की वजह से पारंपरिक रूप से हिंदू त्यौहार नहीं मना पाते जिससे वे संस्कृति से पिछड़ते जा रहे है। हमारी समिति का उद्देश्य एक साथ एक छत के नीचे रक्षाबंधन पर्व मनाना था जिससे बड़े- छोटे का भेद न रहे।हमारे इस कार्यक्रम में सिर्फ हमारे गांव के ही नहीं आसपास के गांव के समाज जन भी मौजूद रहे प्रेम भाव से त्योहार मना कर सभी ने प्रसादी भी ग्रहण की।हमारा यही प्रयास रहेगा हर हिंदू त्योहार हम मिलकर इसी उत्साह के साथ मनाएं ।