रिपोर्टर-सुनील खोड़े
—————————–
पेटलावद – क्षेत्र में हर वर्ष श्रावण माह में कई कावड़ यात्राओं का आयोजन होता है। जिसमें भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित कर भगवान का जला अभिषेक किया जाता है। इस वर्ष पहली बार पेटलावद से महिलाओं के द्वारा कावड़ यात्रा आयोजित की गई। कावड़ यात्रा में सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया।
दरअसल पेटलावद शहर के बामनिया रोड पर स्थित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से महिलाओं की कावड़ यात्रा शुरू हुई जो की पेटलावद शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए रूपगढ़ के समीप ग्राम चारणपूरा में स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची। जहां महिलाओं ने भगवान महादेव का जलाभिषेक किया और क्षेत्र की खुशहाली ओर सुख शांति हेतु कामना की। महिलाओं की इस कावड़ यात्रा का नेतृत्व वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद श्रीमती ममता गुजराती के द्वारा किया गया। कावड़ यात्रा का पेटलावद, रूपगढ़ व चारणपुरा में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। कावड़ यात्रा का सीरवी समाज, ग्राम पंचायत रूपगढ़ व भाजपा नेता देवेंद्र भाभोर व ग्राम वासियों ने स्वागत किया।