Homeझाबुआपेटलावदबदमाशों के हौसले बुलंद.. दिन-दहाड़े पेटलावद के सराफा व्यापारी की कार...

बदमाशों के हौसले बुलंद.. दिन-दहाड़े पेटलावद के सराफा व्यापारी की कार पर हुआ हमला…. बाइक सवार बदमाशों की तलाश में पुलिस…. 

रिपोर्टर सुनील खोड़े

——————————–

पेटलावद पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुघरी में बाइक सवार अज्ञात बदमाशो ने दिनदहाड़े पेटलावद निवासी तनिष्क ज्वेलर्स के संचालक सराफा व्यापारी अजय सोनी की कार पर हमला बोल दिया। बाइक सवार तीन बदमाशों ने अचानक कार पर पथराव किया और वहां से फरार हो गए। कार में चार लोग सवार थे जो की पेटलावद से रतलाम की ओर जा रहे थे। इस दौरान घुघरी में बदमाशों ने कार पर पथराव कर दिया। मामले को लेकर सर्राफा व्यापारी के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है। जिस पर पुलिस के द्वारा बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी प्रदीप वाल्टर के अनुसार बदमाशो की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!