Homeझाबुआपेटलावदफूड प्वाइजनिंग का शिकार हुआ परिवार.. 7 वर्षीय बालक की मौत, तीन...

फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुआ परिवार.. 7 वर्षीय बालक की मौत, तीन गंभीर तहसीलदार पहुचे सिविल अस्पताल….

रिपोर्टर-सुनील खोड़े

—————————————–

पेटलावद। ग्राम बावड़ी का एक परिवार फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया… जिसमें एक 7 वर्षीय बालक की मौत हो गई है। वहीं दो बच्चे व एक महिला गंभीर अवस्था में पेटलावद सिविल अस्पताल में उपचारत है। जानकारी अनुसार लूनकी बाई भाभर (50 वर्ष), विजय भाभर (8 वर्ष), सोनाली भाभर (10 वर्ष) व आयुष भाभर (7 वर्ष) ने अपने घर पर परिवार के साथ नमकीन खाया था।

नमकीन खाने के कुछ ही घंटे बाद सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और सभी को उल्टी दस्त की शिकायत हुई। जिस पर परिजन सभी को गंभीर अवस्था में पेटलावद सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर द्वारा सभी का उपचार किया गया। वहीं 7 वर्षीय बालक आयुष की उपचार के दौरान मौत हो गई है। परिजनों के अनुसार सभी की तबीयत नमकीन खाने से फूड प्वाइजनिंग होने के कारण बिगड़ी है।

हालांकि डॉक्टरों ने इसे डिहाइड्रेशन बताया है। मामले को लेकर पेटलावद तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल भी सिविल अस्पताल पहुंचे थे और परिजनों से उन्होंने चर्चा की है। हालांकि पूरे मामले का खुलासा 7 वर्ष से बालक आयुष के पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा कि आखिर बालक की मौत कैसी हुई।

परिजनों में मामले को लेकर आक्रोश व्याप्त है। व थाने पर मामले की शिकायत लेकर पहुंचे हैं और मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!