संवाददाता@-सुनील खोड़े
——————————————
झाबुआ। 29 मार्च को वर्चुअल बॉर्डर मीटिंग का आयोजन किया गया।

मीटिंग में पुलिस अधीक्षक झाबुआ पद्म विलोचन शुक्ल, पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास, पुलिस अधीक्षक छोटा उदयपुर गुजरात राजेंद्र सिंह चुडस्मा, पुलिस अधीक्षक दाहोद गुजरात राजदीप सिंह झाला, पुलिस अधीक्षक बड़वानी पुनीत गहलोत, पुलिस अधीक्षक नंदुरबार महाराष्ट्र , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बांसवाड़ा राजस्थान डॉ राजेश भारद्वाज

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ प्रेमलाल कुर्वे की उपस्थिति में बॉर्डर एरिया नियंत्रण के संबंध में सीमावर्ती जिलों और राज्य से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन संपन्न कराए जाने हेतु बैठक आयोजित की गई।