संवाददाता@-सुनील खोड़े
———————————–
पेटलावद/ सारंगी ग्राम छोटी बोलासा में 40 वर्षीय व्यक्ति की कुएं में डूबने से हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी। पेटलावद पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम छोटी बोलासा में 40 वर्षीय नरेंद्र वसुनिया नामक व्यक्ति की मौत अपने ही खेत पर बने कुएं में डूबने से हो गई।

परिजनों के द्वारा पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। जिस पर पुलिस के द्वारा मामले को विवेचना में लेकर आगे की जांच की जा रही है। फिलहाल उक्त व्यक्ति कुएं में कैसे गिरा और उसकी मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के द्वारा हर पहलू पर जांच की जा रही है।