Homeझाबुआपेटलावद14 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म हैवानियत ऐसी की...

14 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म हैवानियत ऐसी की बेटी के समान बालिका को बना लिया अपनी हवस का शिकार पेटलावद पुलिस ने किया मामला दर्ज –

संवाददाता सुनीलखोड़े

पेटलावद शहर भी अब दुष्कर्म के मामलों से अछूता नहीं रहा है, आए दिन पेटलावद शहर से दुष्कर्म के मामले सामने को आ रहे हैं। आज फिर एक मामला पेटलावद शहर की नई बस्ती क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक 14 वर्षीय नाबालिक बालिका को 30 वर्षीय आरोपी ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने आरोपी श्रवण निवासी नई बस्ती पेटलावद के खिलाफ धारा 363, 376, 342 आईपीसी पास्को एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

थाना प्रभारी प्रदीप वाल्टर के अनुसार नाबालिक से दुष्कर्म का मामला सामने आते ही पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं विभिन्न धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी के द्वारा नाबालिक बालिका के साथ दो दिनों तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!