Homeअलीराजपुरजादू,जादू नहीं-विज्ञान हैं-विज्ञान शिक्षक उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में विज्ञान...

जादू,जादू नहीं-विज्ञान हैं-विज्ञान शिक्षक उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में विज्ञान शिक्षकों ने दिखाया जादू।

दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा,,
जादू,जादू नहीं-विज्ञान हैं।हम विज्ञान के चमत्कारों को बहुत नजदीक से विज्ञान शिक्षकों के माध्यम से मंच पर समझ सकते हैं। प्रायः देखने में आता हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में भोले-भाले ग्रामीणों को बड़वे व कई ढोंगी तांत्रिक अपनी ढोंग विद्या के द्वारा उन्हें ठगने का कार्य करते हैं।बड़वे व तांत्रिक जो भी करते हैं वे रासायनिक पदार्थों का उपयोग करते हैं जिसकी जानकारी गांव के लोगों को नहीं होती हैं|

ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले विद्यार्थियों को चाहिए वे यदि अपने क्षेत्र में ऐसा कुछ देखते हैं तो उसके बारे में गांव के लोगों को बताये यदि कोई बीमार हैं तो उसे बड़वे व तांत्रिक के बजाए हास्पिटल ले जाये व उसका सही ईलाज करवाये। विज्ञान के चमत्कार के प्रयोग बताते हुवे यह जानकारी विज्ञान शिक्षक मनोज सोनी,शेखरसिंह कुशवाह एवं त्रिलोक शर्मा द्वारा स्कूली विद्यार्थियों की सहायता से को विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से बताया।

इस अवसर पर संस्था प्राचार्य निलेश शाह संस्था शिक्षक-शिक्षिकाएं व स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!