संवाददाता @-सुनील खोड़े
———————————–
पेटलावद। जहां एक और भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी की सूची जारी हो चुकी है चुनावी माहौल घमासान है। मतदाता और कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी में खासी पूछ परक की जा रही हैं ऐसी स्थिति में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया उल्लेखनीय की युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीरवी समाज से आते हैं और ऐसी स्थिति में यहां पर सीरवी समाज के सर्वाधिक वोट बैंक है और समाज में एक अच्छी खासी पैठ है। यदि चुनाव के वक्त सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा देने की जो बात की जा रही है उससे कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है जब हमारे संवाददाता ने युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक पडियार से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि मैं लगातार कॉलेज के प्राचार्य को हटाने की मांग कर रहा हूं परंतु आज तक मेरी कहीं भी सुनवाई नहीं हो पाई जबकि मैं पद पर रहते हुए पार्टी के वरिष्टों को अवगत करा चुका हूं उसके बावजूद आज भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया जिसको लेकर आज युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने नाराज की जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट को शेयर किया है अब देखना है कि युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष की बात को भारतीय जनता पार्टी किस तरह से देखती हैं। क्या युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष को मनाने के लिए कॉलेज प्राचार्य को हटाया जाएगा या फिर नहीं