Homeझाबुआपेटलावदपेटलावद जयस एवं अन्य सामाजिक संगठनों के सानिध्य में। आदिवासी बचाओ...

पेटलावद जयस एवं अन्य सामाजिक संगठनों के सानिध्य में। आदिवासी बचाओ पैदल यात्रा का होगा आगाज़।

पेटलावद-जयस सामाजिक संगठन की आयोजित बैठक में आदिवासी वर्ग के विभिन्न ज्वलंत विषयों पर चर्चा की गई। चर्चा के उपरांत निष्कर्ष निकाला गया कि आदिवासी वर्ग के सर्वांगीण विकास (शिक्षा,स्वास्थ्य ओर रोजगार सहित)के लिऐ सामाजिक जन चैतना की आवश्यकता है।इस हेतु सुझाव आया कि आदिवासी वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिऐ आवश्यक ज्वलंत विषयों के साथ,पेटलावद क्षैत्र में क्यों न एक जन चैतना रैली का आयोजन रखा जाऐ?इस हेतू सभी कार्यकर्ताओं ने आदिवासी बचाओ पैदल यात्रा के नाम से पेटलावद विधानसभा क्षैत्र में आदिवासी वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिऐ जनजागरण करने का आमराय से प्रस्ताव पारित किया।
यह यात्रा आगामी 3 सितम्बर से पेटलावद तहसील के करनगढ़ ग्राम स्थित माही नदी से आरम्भ होगी।जो कि बामनिया अमरगढ़ – कोदली -झौंसर – मोहनकोट होती हुई कालीदेवी जाएगी।वहाँ से झकनावदा,बोलासा,बेकल्दा , हमीरगढ़,बरवेट,सारंगी , कसारवड़ी,मोहनपुरा,मांडन , मठमठ,गुणावद,घुघरी,करवड़,डेहंडी,रामगढ़,करड़ावद होती हुई पेटलावद आकर यात्रा का समापन एक जनसभा के आयोजन के साथ समापन किया जाएगा।यात्रा में जयस एवं अन्य आदिवासी सामाजिक संगठन के पदाधिकारी,कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!