
बालुसिंह बारिया
सरदारपुर। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार इन्द्रजीत बाकलवार के निर्देशन मे, एस.डी.ओ.पी. आशुतोष पटेल के कुशल
मार्गदर्शन एंव थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक संजय सिंह बैस के निर्देशन मे चौकी प्रभारी राजु मकवाना ने उक्त तीनो आरोपीयो को चौकी दसई गिरफ्तार किया जो कि थाना अमझेरा के रहने वाले बलराम पिता कृपाराम पाटीदार उम्र 40 साल निवासी दसई के साथ तीन व्यक्ति अजरुद्दीन पिता कमालउद्दीन निवासी बाग ,सोहेब पिता ईकबाल खान नि. बाग व आसीफ पिता युसुफ निवासी मनावर के घटना स्थल ग्राम घटोदा पेट्रोल पम्प के आगे पुलिया के पास अपनी होण्ड कार क्रमांक MP-09 CU-8777 से आये व फरियादी बलराम को सोहेब ने बोला कि मुझे पाँच सोने के बिस्किट मिले है मुझे बेचना है फिर एक नकली सोने का बिस्किट कि किमत एक लाख रुपये बताई व एक नकली सोने का बिस्किट फरियादी को दिया व फरियादी ने 5000/- रुपये सोदे के अजरुद्दीन को दिये व बोले कि कल हम चार सोने के बिस्किट वापस लेकर आयेगे ग्राहक ढुढकर रखना। जो फरियादी को दिया उक्त सोने का बिस्किट को फरियादी ने पत्थर पर रगड़ कर देखा तो सोने का ना होकर
नकली पीतल की धातु पर सोने जैसी नकली परत चढी होकर नकली निकला। उक्त घटना स्थल पर गाँव के रविशंकर पाटीदार व कृष्णा पाटीदार को लेकर गया व तीनो व्यक्ति के कार से आने पर फरियादी उक्त तीनो व्यक्तियों को चोकी पर लेकर आया। फरियादी बलराम पाटीदार के साथ उक्त तीनो व्यक्तियों द्वारा नकली सोने का बिस्किट बेचकर जालसाजी कर धोखाधडी करना पाया गया ,थाना अमझेरा पर अपराध क्रमांक 453/2023 धारा 420, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया अपराध धोखाधडी प्रवृत्ति का होने से प्रकरण दर्ज किया तीनो आरोपीयो को चौकी दसई थाना अमझेरा पकड़ा गया एंव आरोपी आसीफ पिता युसुफ मुसलमान निवासी मनावर से होण्डाई आई ट्वेन्टी कार क्र. MP-09 CU-8777 व 5000/- रुपये जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अजरुद्दीन व सोहेब को न्यायालय मे पेश कर जेल भेजा गया है एंव आरोपी आसीफ को पुलिस रिमाण्ड पर लेकर आगे कि विवेचना कि जावेगी।
टीम मे चौकी प्रभारी दसई उनि राजू मकवाना, कार्य सउनि दुर्गाप्रसाद वैष्णव कार्य.प्र.आर. 186 गुलाब सिंह खपेड, कार्य.प्र.आर.508 ईश्वरसिंह भूरिया, आर. 184 राजु नायक, आर. 428 देवेन्द्र परमार कि सराहनीय भुमिका रही है।