ना किसी का डर न किसी का भय खुलेआम धड़ल्ले से बेची जा रही अवैध शराब।
15 अगस्त के दिन ऑटो पार्ट्स की दुकान बनी शराब का ठेका।
पुनीत जैन करवड़
शासन प्रशासन की इतनी शक्ति होने के बावजूद भी अवैध शराब दुकानें जमकर संचालित हो रही है मामला हे पेटलावद थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम करवड़ का जहां 15 अगस्त के दिन सरकारी ठेके बंद होने के कारण ऑटो पार्ट्स की दुकान ही बनगई मैंखाना। दुकान पर खुले आम बेची जा रही अवैध शराब स्वतंत्रता दिवस के दिन पूरे समय अवैध तरीके से शराब दुकानदारों के द्वारा बेची जा रही थी जिसमें पुलिस की साठगाठ की सुगबुगाहट साफ मालम पड़ रही है ऐसे में चौकी प्रभारी के द्वारा अभी तक कोई बड़ी कार्यवाही नहीं की गई है और गांव की जनता को अब झाबुआ पुलिस अधीक्षक से उम्मीद है की साहब इन अवैध शराब बेचने वालो पर कार्रवाई करे।