वंदे मातरम् मित्र मंडल द्वारा महानायक क्रांतिकारी टंट्या भील की मूर्ति स्थापित की जाएगी ।
वॉइस ऑफ झाबुआ से सुरेश परिहार।
महानायक क्रांतिकारी विर टंट्या भील की मूर्ति स्थापना के लिए आज मंडी परिसर में बैठक की गई बैठक में सारंगी क्षेत्र से कई तड़वी ,पटेल, सरपंच ,पंच समाजसेवी व वरिष्ठ जन सर्व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर निर्णय लिया गया की क्रांतिकारी टंट्या भील की मूर्ति स्थापना सारंगी चौराहा पर की जाना तय किया है ।