पुलिया की मांग को लेकर किसानो का जल सत्याग्रह हुआ शुरू…. पम्पावती नदी में किसान कर रहे जलसत्याग्रह…. पुलिस मौके पर –

सुनील खोड़े, वॉइस ऑफ झाबुआ
पेटलावद — रायपुरिया क्षेत्र के किसानों द्वारा पम्पावती नदी पर पुलिया बनाए जाने की मांग को लेकर जल सत्याग्रह शुरू कर दिया गया है…किसानों के जल सत्याग्रह को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है ….आपको बता दे की किसानों के खेतों तक उन्हें पहुंचने में नदी होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में किसानों द्वारा लंबे समय से पुलिया की मांग की जा रही है, और कोई सुनवाई नहीं होने पर आज किसानों द्वारा जल सत्याग्रह की ओर रुख अपनाया है।