HomeUncategorizedरोजाना स्कूल आए, गुरुजनों की दी गई सीख को ग्रहण करे और...

रोजाना स्कूल आए, गुरुजनों की दी गई सीख को ग्रहण करे और अच्छे अंकों से पास होकर दिखाए:एसडीएम राठौर -लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने गोद ली स्कूल को भेट की सामग्री

 

वॉइस ऑफ़ झाबुआ सुनील खोड़े
——————————————
पेटलावद। आप मे से ही कल को कोई डॉक्टर, कोई पायलेट, कोई पुलिस मेन तो कोई देश का प्रधानमंत्री भी बन सकता है। बशर्ते आपको रोज स्कूल आना होगा और गुरुजनों के द्वारा दी गई सीख को ग्रहण करते हुए परीक्षा में श्रेष्ठ अंक लाना होंगे
यह बातें एसडीएम आईएएस अनिल कुमार राठौर ने कही। आप नवीन प्राथमिक विद्यालय मातापाडा उन्नई रेशम केंद्र के पास स्कूली विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री भेट करते हुए बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। आपने क्लब की पहल को बेहद सुखद व प्रेरणादायी बताते हुए सच्ची सेवा का उदाहरण बताया।
लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने इस स्कूल को गोद लेकर वर्षभर की सारी गतिविधियों में भाग लेना व हर जरूरतमंद जो उपयोगी हो बच्चो को उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया। स्वागत भाषण देते हुए क्लब अध्यक्ष लायन यश रामावत ने विद्यालय विकास की कार्य योजना पर प्रकाश डाला। आयोजन की शुरुवात ध्वज वंदना से हुई जिसे लायन दिलीप राठौड़ ने प्रस्तुत की। राष्ट्रगान भी हुआ। बीईओ राकेश कुमार यादव ने कहा लायंस जैसी सामाजिक संस्थाए इस प्रकार से स्कूल को गोद लेकर बच्चो को सुविधाए प्रदान करे तो ग्रामीण अंचल की स्कूल भी किसी निजी स्कूल से कम नही होगी। संकुल प्राचार्य पीएल चौहान ने क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
लायंस क्लब के मुख्य परामर्शदाता लायन प्रबोध मोदी ने कहा क्लब हमेशा नई सोच के साथ काम करता है। निश्चित ही इस वर्ष ग्रामीण विद्यार्थियों के बीच उनके भविष्य बनाने की ओर क्लब बढ़ कर सफलता प्राप्त करेगा। लायन पारसमल कोटडिया ने बच्चो के उत्तरोत्तर विकास के लिए योगदान दे रहे गुरुजनों को प्रणाम करते हुए कहा अब लायन क्लब आपके साथ है बच्चो के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे। चार्टर सदस्य व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पवन भंडारी व ग्राम उन्नई के सरपंच प्रतिनिधि देवा मेडा भी मंच पर मौजूद थे।
अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर अध्यक्ष लायन यश रामावत, सचिव लायन पंकज जे पटवा, कोषध्यक्ष लायन हरिओम पाटीदार, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन मनोज जानी, लायन राजेश जैन ने किया। आभार लायन विकास चौहान ने माना।
विद्यालय प्रमुख श्रीमती अनिता चौहान व सोनम खड़िया मौजूद थी।
बच्चो को स्कूल बैग, यूनिफार्म व कापियां दी-
लायंस क्लब ने सभी विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफार्म, टाई, बेल्ट, शूज, मोजे, स्कूल बैग, पेन का सेट, कापियों का वितरण प्रथम चरण में किया। यह सभी चीजें पाकर बच्चो की खुशी का ठिकाना नही रहा। बच्चो ने अतिथियों के सामने भरोसा दिलाया कि अब यहां के विद्यार्थी भी किसी निजी स्कूल की तरह रोज यूनिफार्म में आएंगे और मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। माता पिता व गुरुजनों का नाम रोशन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!