करवड़ में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की जयंती मनाई।

करवड़ संवाददाता से पुनीत जैन।
ग्राम पंचायत करवड़ में वीरता और साहस के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर अमर शहीद को याद किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी से भंवर सिंह गहलोत, बद्रीलाल भालोड, बंसी लाल शर्मा और कांग्रेस पार्टी से जिला महासचिव सुरेश गामड़, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहन लाल पाटीदार, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री तोलाराम भाभर, युवा कांग्रेस ब्लॉक महामंत्री पप्पू कटारा सेमलपाड़ा ,नगर अध्यक्ष राघवेंद्र झाला आदि उपस्थित रहे माल्यार्पण करने के पश्चात ग्रामीण जनों को प्रसाद स्वरूप मिठाई खिलाई गई और बधाइयां दी गई